मथुरा: बेटे की शादी में शामिल होने आए पिता की हत्या, छोटे दामाद पर मुकदमा; शादी की खुशियां मातम में बदलीं

Sunday, November 22, 2026 - 14:56
0
मथुरा: बेटे की शादी में शामिल होने आए पिता की हत्या, छोटे दामाद पर मुकदमा; शादी की खुशियां मातम में बदलीं

मथुरा के गोवर्धन क्षेत्र में बेटे की शादी में शामिल होने आए 62 वर्षीय ओमप्रकाश की हत्या का मामला सामने आया है। वारदात के बाद शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई। मृतक के परिजनों ने उनके छोटे दामाद सुखवीर पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने बेटे की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, अलीगढ़ जिले के इगलास थाना क्षेत्र के बसई बसगोई निवासी ओमप्रकाश अपने बेटे अरविंद की बारात लेकर मथुरा के गोवर्धन क्षेत्र के गांव गांठोली पहुंचे थे। शुक्रवार रात शादी समारोह के दौरान उनका शव कार्यक्रम स्थल के पास एक खाली प्लॉट में मिला। पुलिस के मुताबिक, शव के गले पर चोट के निशान पाए गए हैं।

परिजनों ने सुखवीर पर हत्या का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि ससुर और दामाद के बीच पहले से विवाद चल रहा था। परिवार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है।

इस घटना से परिवार में शोक छा गया। परिजनों ने गमगीन माहौल में शनिवार सुबह शादी की रस्में पूरी कराईं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User