भाजपा के राज्यसभा सांसद रामराव वडकुटे का 72 वर्ष की उम्र में निधन, दिल्ली एम्स में ली अंतिम सांस; पीएम मोदी ने जताया शोक

Sunday, November 22, 2026 - 23:40
0
भाजपा के राज्यसभा सांसद रामराव वडकुटे का 72 वर्ष की उम्र में निधन, दिल्ली एम्स में ली अंतिम सांस; पीएम मोदी ने जताया शोक

नई दिल्ली। महाराष्ट्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सांसद रामराव सखाराम वडकुटे का 72 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने रविवार को नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से राजनीतिक जगत में शोक की लहर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई प्रमुख नेताओं ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है।

जानकारी के अनुसार, रामराव वडकुटे को खांसी की शिकायत के बाद 20 नवंबर को दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था। शनिवार शाम उन्हें दिल का दौरा पड़ा। चिकित्सकों ने उपचार किया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। रविवार को उनके निधन की खबर सामने आई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शोक संदेश जारी करते हुए कहा कि रामराव वडकुटे के निधन से उन्हें गहरा दुख हुआ है। समाज में उनके योगदान और गरीबों तथा वंचितों की सेवा को प्राथमिकता देने के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। प्रधानमंत्री ने महाराष्ट्र में भाजपा को मजबूत करने के उनके प्रयासों का भी उल्लेख किया और शोकाकुल परिवार एवं उनके समर्थकों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं।

रामराव वडकुटे इसी वर्ष अप्रैल में राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए थे। इससे पहले वह जून 2014 से अक्टूबर 2019 तक महाराष्ट्र विधान परिषद के सदस्य रहे। उन्होंने महाराष्ट्र में भाजपा के संगठनात्मक कार्यों के साथ-साथ धनगर समुदाय और सामाजिक कल्याण से जुड़े मुद्दों पर भी काम किया था। उनके निधन पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User