यूपी: ओवैसी का अखिलेश यादव पर निशाना, बोले- ‘जहां हमारे बुजुर्गों ने 400 साल नमाज पढ़ी, वहां क्यों नहीं जा रहे?’
मेरठ के नौचंदी मैदान में आयोजित जनसभा में एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा। ओवैसी ने कहा कि अखिलेश यादव अयोध्या जा रहे हैं, लेकिन सहारनपुर में मस्जिद तोड़े जाने के मामले में वहां नहीं पहुंचे।
ओवैसी ने अपने संबोधन में कहा कि जिस स्थान पर उनके बुजुर्गों ने 400 साल तक नमाज पढ़ी, वहां जाने के बजाय अखिलेश यादव अयोध्या जा रहे हैं। उन्होंने चंद्रशेखर का जिक्र करते हुए कहा कि वे नमाज के मुद्दे पर मुस्लिमों के साथ खड़े हैं।
ओवैसी के इस बयान को उत्तर प्रदेश की राजनीति में मुस्लिम मतदाताओं के समर्थन को लेकर सपा और अन्य दलों के बीच जारी सियासी खींचतान से जोड़कर देखा जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)