यूपी: अखिलेश यादव का ओवैसी पर बिना नाम लिए हमला, बोले- ‘सियासत के सैलानियों से सावधान रहें’; भाजपा का भोंपू बताया
उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी और एआईएमआईएम के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बिना नाम लिए असदुद्दीन ओवैसी पर निशाना साधते हुए उन्हें भाजपा के हाथों का भोंपू बताया। उन्होंने मुस्लिम समुदाय को ऐसे नेताओं से सतर्क रहने की सलाह भी दी, जो चुनाव के समय सक्रिय होकर राजनीतिक बयानबाजी करते हैं।
अखिलेश यादव की यह टिप्पणी ओवैसी और आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद की ओर से 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा' बनाए जाने के बाद आई है। दोनों नेताओं ने उत्तर प्रदेश में 2027 का विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ने का ऐलान किया है।
इससे पहले अखिलेश यादव ने नए मोर्चे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि चुनावी राजनीति में केवल बयान देने के बजाय नेताओं को प्रदेश में लगातार सक्रिय रहना चाहिए। उन्होंने राजनीतिक दलों को किसी के हाथों की कठपुतली न बनने की नसीहत भी दी थी।
इस बयानबाजी के बीच ओवैसी ने भी अखिलेश यादव पर पलटवार किया था। उन्होंने कहा था कि मुस्लिमों की किस्मत की डोर अल्लाह के हाथ में है, जबकि अखिलेश की डोर भाजपा के हाथ में है। दोनों नेताओं के बीच बढ़ती बयानबाजी को आगामी विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में राजनीतिक समीकरणों की खींचतान के रूप में देखा जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)