अग्निवीरों का डेटा डार्क वेब पर बेचने की कोशिश, दिल्ली पुलिस ने 14 साल के किशोर को पकड़ा
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने हरियाणा के बल्लभगढ़ निवासी 14 वर्षीय किशोर को अग्निवीरों से जुड़ा कथित निजी डेटा डार्क वेब पर बेचने की कोशिश के आरोप में पकड़ा है। पुलिस के अनुसार, किशोर ने करीब 4,000 पूर्व अग्निवीरों का डेटा होने का दावा करते हुए इसे 500 अमेरिकी डॉलर में बेचने के लिए ऑनलाइन विज्ञापन दिया था।
जांच अधिकारियों के मुताबिक, किशोर ने कथित तौर पर पूर्व अग्निवीरों के पंजीकरण और दूसरे सरकारी विभागों में रोजगार के अवसरों से जुड़ी एक टेस्ट वेबसाइट तक अनधिकृत पहुंच बनाई थी। शुरुआती जांच में जानकारी हासिल करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टूल्स के इस्तेमाल की आशंका जताई गई है। हालांकि, वेबसाइट तक पहुंच बनाने का वास्तविक तरीका अभी स्पष्ट नहीं हुआ है।
दिल्ली पुलिस की इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशंस (IFSO) यूनिट ने किशोर के डिजिटल उपकरणों से डेटा बरामद किया है। पुलिस अब इसकी जांच कर रही है कि बरामद जानकारी वास्तविक है या नहीं और कितने लोगों का डेटा प्रभावित हुआ हो सकता है।
डेटा की प्रमाणिकता की पुष्टि के लिए पुलिस ने केंद्रीय गृह मंत्रालय से आधिकारिक रिकॉर्ड मांगे हैं। अधिकारियों के अनुसार, किशोर को अक्टूबर में हिरासत में लेकर पूछताछ की गई थी और प्रारंभिक पूछताछ के बाद उसे परिवार को सौंप दिया गया। मामले में आगे की जांच जारी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)