मथुरा: धीरेंद्र शास्त्री को कंस के रूप में दिखाया, श्रीकृष्ण की टिप्पणी के विरोध में निकाली गई झांकी

Friday, November 20, 2026 - 00:24
0

मथुरा में आयोजित पारंपरिक कंस वध मेले में इस बार एक झांकी चर्चा का केंद्र बन गई। माथुर चतुर्वेद परिषद की ओर से निकाली गई इस झांकी में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को कंस के रूप में दर्शाया गया। पोस्टर में भगवान श्रीकृष्ण का स्वरूप धारण किए कलाकार उन्हें पकड़कर पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। झांकी का वीडियो सामने आने के बाद यह मामला चर्चा में आ गया है।

दरअसल, मध्य प्रदेश के शिवपुरी में आयोजित श्रीराम कथा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री की भगवान श्रीकृष्ण के स्वरूप को लेकर की गई टिप्पणी के बाद विवाद शुरू हुआ था। मथुरा के संतों और श्रीकृष्ण भक्तों ने इस पर नाराजगी जताते हुए उनसे माफी की मांग की थी। विवाद बढ़ने के बाद धीरेंद्र शास्त्री ने वीडियो जारी कर सफाई दी थी और कहा था कि उनकी बात का गलत अर्थ निकाला गया। उन्होंने किसी भी देवी-देवता का अपमान करने की मंशा से इनकार किया था।

माथुर चतुर्वेद परिषद के अध्यक्ष राजन पाठक ने झांकी को लेकर कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के बारे में अपशब्द कहने वालों को यह नहीं समझना चाहिए कि केवल माफी मांगकर वे बच सकते हैं। वहीं, धीरेंद्र शास्त्री के समर्थकों ने झांकी में उनके चित्रण पर आपत्ति जताई है और इसे अपमानजनक बताया है।

गुरुवार को कंस वध मेले की परंपरा के तहत हनुमान गली से कंस का पुतला कंस टीले तक ले जाया गया। यहां पारंपरिक रूप से पुतले को लाठियों से पीटा गया। शोभायात्रा में श्रीकृष्ण-बलराम, अक्रूर, माखन चोरी और राधा-कृष्ण की झांकियों सहित कई धार्मिक प्रस्तुतियां शामिल रहीं। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और श्रद्धालु इस आयोजन में शामिल हुए।

इस वर्ष कंस वध मेले में पारंपरिक धार्मिक आयोजन के साथ धीरेंद्र शास्त्री को कंस के रूप में दिखाने वाली झांकी भी प्रमुख चर्चा का विषय बनी रही।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User