यूपी: स्पेशल टीईटी का रिजल्ट घोषित, 41 फीसदी शिक्षक हुए पास; 17 दिन में जारी हुआ परिणाम
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने शुक्रवार देर रात विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा (स्पेशल टीईटी) का परिणाम घोषित कर दिया। बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षकों के लिए आयोजित यह परीक्षा 3 नवंबर को प्रदेश के छह मंडल मुख्यालयों पर कराई गई थी। आयोग ने महज 17 दिनों में परिणाम जारी किया है।
परीक्षा में प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5) के कुल 50,666 अभ्यर्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 15,159 सफल घोषित किए गए। इस स्तर पर करीब 30 फीसदी अभ्यर्थी पास हुए। वहीं उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8) की परीक्षा में 43,015 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था, जिनमें से 23,743 सफल रहे। इस स्तर पर लगभग 55 फीसदी अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए।
दोनों स्तरों को मिलाकर परीक्षा में शामिल 93,681 अभ्यर्थियों में से कुल 38,902 सफल हुए हैं। इस तरह कुल पास प्रतिशत करीब 41.5 रहा। आयोग के अनुसार सफल अभ्यर्थियों के प्रमाण-पत्र जारी कर दिए गए हैं।
अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से अपना अनुक्रमांक और जन्मतिथि दर्ज कर प्रमाण-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)