अलीगढ़: नालियों में तेजाब बहाने पर बैटरी कारोबारी पर 10 हजार रुपये का जुर्माना
अलीगढ़ नगर निगम ने नालियों में तेजाब बहाए जाने की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए गांधी नगर में एक बैटरी कारोबारी पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। नगर निगम की टीम ने कारोबारी को भविष्य में नालियों में तेजाब नहीं बहाने की सख्त हिदायत भी दी है।
जानकारी के अनुसार, वार्ड संख्या 60 के निवासी मनोज कुमार शर्मा ने नगर आयुक्त से नालियों में तेजाब बहाए जाने की शिकायत की थी। शिकायत पर नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा के निर्देश पर नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और जांच की।
जांच के बाद नगर निगम ने गांधी नगर स्थित अजय बैटरी वाले पर 10 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया। साथ ही स्पष्ट चेतावनी दी कि दोबारा इस तरह की गतिविधि पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
नगर निगम ने कहा कि पर्यावरण और जनस्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)