यूपी: अखिलेश यादव का सीएम योगी पर पलटवार, बोले- CCTV फुटेज ने खोली झूठ की पोल, कार्यकर्ता उत्पीड़न से न डरें
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गोरखपुर में उनके रोड शो के दौरान एक बच्चे की मौत के मामले को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है। अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि CCTV फुटेज सामने आने के बाद घटना को लेकर मुख्यमंत्री के दावों की सच्चाई उजागर हो गई है। उन्होंने कहा कि अब सरकार पीडीए कार्यकर्ताओं और उनके परिवारों को परेशान करने पर उतारू है।
अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर अपने कार्यकर्ताओं से जुल्म और नाइंसाफी से नहीं डरने की अपील की। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना को लेकर राजनीतिक बयानबाजी के बाद पीडीए कार्यकर्ताओं के घर-परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने यह भी दावा किया कि मुख्यमंत्री की राजनीतिक स्थिति कमजोर हो चुकी है और इसी हताशा में कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है।
दरअसल, 18 नवंबर को गोरखपुर में अखिलेश यादव के रोड शो के दौरान एक नाबालिग की जेसीबी की चपेट में आने से मौत हो गई थी। इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर सवाल उठाए थे और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही थी। इसके बाद अखिलेश यादव ने CCTV फुटेज का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री के आरोपों पर पलटवार किया है। मामले में पुलिस की जांच और कार्रवाई जारी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)