मथुरा में भाजपा का सियासी मंथन: गोपाष्टमी पर CM योगी ने किया गोपूजन, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी बैठक में पहुंचे

Tuesday, November 17, 2026 - 14:41
0
मथुरा में भाजपा का सियासी मंथन: गोपाष्टमी पर CM योगी ने किया गोपूजन, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी बैठक में पहुंचे

मथुरा। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर मथुरा के फरह स्थित परखम में भाजपा की दो दिवसीय योजना बैठक के दूसरे दिन मंगलवार को भी राजनीतिक गतिविधियां तेज रहीं। गोपाष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गो ग्राम परखम पहुंचकर विधि-विधान से गोपूजन किया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे।

बैठक में शामिल होने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी मंगलवार को परखम पहुंचे। पार्टी पदाधिकारी उनके सामने पहले दिन हुई चर्चा और संगठनात्मक तैयारियों की रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति, संगठन की मजबूती, बूथ प्रबंधन और कार्यकर्ताओं की सक्रियता जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर मंथन किया जा रहा है।

पहले दिन की बैठक में राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने, जमीनी स्तर पर संगठन की स्थिति की समीक्षा करने और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने पर चर्चा हुई। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं की भूमिका और संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत बनाने से जुड़े प्रस्ताव भी तैयार किए गए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ योजना बैठक के बाद बरसाना जाएंगे। यहां वह ब्रह्मलीन पद्मश्री संत रमेश बाबा को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री दोपहर करीब तीन बजे बैठक स्थल से बरसाना के लिए रवाना होंगे। उनके आगमन को लेकर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी सुरक्षा तथा यातायात व्यवस्था की तैयारियों में जुटे रहे।

भाजपा की इस बैठक को 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मथुरा में जुटे पार्टी के वरिष्ठ नेता संगठन की मौजूदा स्थिति की समीक्षा के साथ आगामी चुनाव के लिए रणनीति और कार्ययोजना को अंतिम रूप देने में लगे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User