थाईलैंड: फुकेट के पातोंग में भीषण आग से 11 लोगों की मौत, 36 घायल; आसपास की इमारतों तक फैली लपटें

Monday, November 16, 2026 - 13:08
0
थाईलैंड: फुकेट के पातोंग में भीषण आग से 11 लोगों की मौत, 36 घायल; आसपास की इमारतों तक फैली लपटें

थाईलैंड के प्रमुख पर्यटन स्थल फुकेट के पातोंग इलाके में सोमवार तड़के एक व्यावसायिक इमारत में भीषण आग लगने से 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 36 अन्य घायल हो गए। आग ने देखते ही देखते आसपास की इमारतों को भी अपनी चपेट में ले लिया। दमकलकर्मियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

स्थानीय समयानुसार आग सोमवार सुबह करीब 3:15 बजे फांग मुआंग साई कोर रोड स्थित एक चार मंजिला इमारत में लगी। यहां भूतल पर मोटरसाइकिल किराये पर देने और बेचने का कारोबार होता था, जबकि ऊपरी मंजिलों पर आवासीय कमरे बने हुए थे। आग तेजी से फैली और आसपास की कई व्यावसायिक इकाइयों तक पहुंच गई।

स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, इमारत के भूतल पर बड़ी संख्या में मोटरसाइकिलें खड़ी थीं। उनमें मौजूद ईंधन, टायर और प्लास्टिक के सामान के कारण आग तेजी से फैलने के साथ घना धुआं भी उठा। धुएं के कारण ऊपरी मंजिलों पर मौजूद लोगों को बाहर निकलने में परेशानी हुई। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों में थाईलैंड और म्यांमार के नागरिक शामिल हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार, किसी पर्यटक के हताहत होने की सूचना नहीं है।

घटना में घायल 36 लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। आग बुझाने के बाद राहत और बचाव दल ने इमारतों की तलाशी ली। अधिकारियों के अनुसार, अधिकांश मौतों की वजह धुएं के कारण दम घुटना बताई जा रही है।

आग लगने के कारणों की जांच जारी है। शुरुआती आशंका बिजली के उपकरण या आसपास के बिजली ढांचे में खराबी से आग शुरू होने की है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस और फॉरेंसिक टीमें घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर आग की वास्तविक वजह का पता लगा रही हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User