रेखा आर्या प्रकरण: गिरधारी लाल साहू से पूछताछ के लिए SIT ने मांगी तीन दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड, कंपनियों के दस्तावेजों की भी होगी जांच
देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या से जुड़े मामले में विशेष जांच टीम (SIT) ने उनके पति गिरधारी लाल साहू से पूछताछ के लिए तीन दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड लेने की तैयारी की है। रिमांड मिलने पर जांच टीम उनसे कंपनियों के दस्तावेजों में कथित छेड़छाड़, फर्जी हस्ताक्षरों और निदेशक पद से हटाने की प्रक्रिया सहित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सवाल करेगी। पुलिस का उद्देश्य मामले से जुड़े दस्तावेजों और आरोपों की कड़ियों को स्पष्ट करना है।
रेखा आर्या ने 15 अक्टूबर को देहरादून के कैंट थाने में गिरधारी लाल साहू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। शिकायत में उन्होंने मारपीट, धोखाधड़ी, धमकी देने, जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने और कथित रूप से फर्जी दस्तावेज तैयार कर उन्हें चार कंपनियों के निदेशक पद से हटाने जैसे आरोप लगाए थे। मामले की जांच के लिए एसएसपी ने एसपी ग्रामीण जया बलोनी के नेतृत्व में एसआईटी गठित की थी।
जांच के दौरान एसआईटी ने कंपनियों से संबंधित दस्त
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)