जम्मू-कश्मीर की जेलों में सुरक्षा व्यवस्था होगी मजबूत, एलजी मनोज सिन्हा ने दिए निर्देश

Thursday, November 5, 2026 - 22:46
0
जम्मू-कश्मीर की जेलों में सुरक्षा व्यवस्था होगी मजबूत, एलजी मनोज सिन्हा ने दिए निर्देश

जम्मू-कश्मीर की जेलों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पुलिस, जेल प्रशासन और खुफिया एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए हैं। गुरुवार को लोक भवन में जेल विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कहा कि आतंकी नेटवर्क, कट्टरपंथ और कानून-व्यवस्था से जुड़ी चुनौतियों से निपटने के लिए सभी संबंधित एजेंसियां नियमित बैठक करें और खुफिया सूचनाएं साझा करें।

बैठक में जेल परिसरों और उनके आसपास औचक निरीक्षण करने तथा जांच के दौरान जब्त किए जाने वाले इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की फॉरेंसिक जांच कराने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही जेलों में विशेष खुफिया इकाइयां गठित करने और सभी जेलों में बायोमेट्रिक पहचान प्रणाली लागू करने के प्रस्ताव पर चर्चा हुई। कैदियों के लिए टेलीमेडिसिन सुविधाओं के विस्तार और जेल विभाग में कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने पर भी विचार किया गया।

उपराज्यपाल ने कठुआ जिले के महानपुर में निर्माणाधीन हाई-सिक्योरिटी जेल की प्रगति की समीक्षा करते हुए शेष कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में पुलिस महानिदेशक नलिन प्रभात, जेल महानिदेशक दीपक कुमार, गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव चंद्राकर भारती, एडीजी सीआईडी एमके सिन्हा और खुफिया विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User