जम्मू-कश्मीर: पुंछ में आठ बकरियों के साथ एलओसी पार करने की आशंका, महिला की तलाश में जुटीं एजेंसियां

Saturday, October 31, 2026 - 23:14
0
जम्मू-कश्मीर: पुंछ में आठ बकरियों के साथ एलओसी पार करने की आशंका, महिला की तलाश में जुटीं एजेंसियां

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के सीमावर्ती करनी गांव की रहने वाली रूबीना कौसर शुक्रवार को आठ बकरियां चराने के लिए घर से निकली थीं, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटीं। शुरुआती जानकारी के आधार पर आशंका जताई जा रही है कि वह अपनी बकरियों के साथ नियंत्रण रेखा (एलओसी) पार कर पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) पहुंच गई हैं।

रूबीना कौसर, मोहम्मद शफी की पत्नी हैं। उनके लापता होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस, सेना और प्रशासन के अधिकारी गांव पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। सुरक्षा एजेंसियां महिला और उसके साथ गई बकरियों के बारे में जानकारी जुटा रही हैं।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि महिला बकरियां चराते समय अनजाने में सीमा पार कर गईं या इसके पीछे कोई अन्य वजह है। अधिकारियों के मुताबिक, एलओसी के दोनों ओर कई परिवारों के रिश्तेदार रहते हैं, इसलिए सीमा पार जाने की परिस्थितियों का पता लगाया जा रहा है। मामले में विस्तृत जानकारी और आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User