हिमाचल: ढलियारा के तीखे मोड़ पर लकड़ी से भरा ट्रक पलटा, पंजाब के चालक की मौत

Friday, November 6, 2026 - 12:38
0
हिमाचल: ढलियारा के तीखे मोड़ पर लकड़ी से भरा ट्रक पलटा, पंजाब के चालक की मौत

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में देहरा उपमंडल के ढलियारा में शुक्रवार सुबह सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई। गुजरात से इमारती लकड़ी लेकर बड़ूहूं जा रहा ट्रक एक तीखे मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक गोविंद सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। वह पंजाब के फरीदकोट के निवासी थे। उन्हें बचाने के प्रयास किए गए, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

हादसे की सूचना मिलने पर स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, ढलियारा के तीखे मोड़ पर ट्रक चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। हालांकि, हादसे की वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

गौरतलब है कि ढलियारा क्षेत्र राष्ट्रीय राजमार्ग-503 पर स्थित है और यहां के तीखे मोड़ों पर पहले भी सड़क हादसे हो चुके हैं। इस मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User