बदरीनाथ हाईवे पर पिकअप और कार की टक्कर, सात से अधिक लोग घायल
उत्तराखंड के चमोली जिले में बदरीनाथ हाईवे पर गुरुवार देर शाम लामबगड़ के पास पिकअप और कार की भिड़ंत हो गई। हादसे में सात से अधिक लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार, पिकअप बदरीनाथ धाम की ओर जा रही थी, जबकि कार धाम से लौट रही थी। इसी दौरान दोनों वाहनों की टक्कर हो गई। घायलों को लामबगड़ स्थित जेपी कंपनी के नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ज्योतिर्मठ ले जाया जा रहा है। फिलहाल घायलों की पहचान और उनकी स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)