अखिलेश यादव की आयोजकों से अपील, बोले- धन को धर्म मानने वाले विवादित कथाकारों को कार्यक्रमों में न बुलाएं

Thursday, November 5, 2026 - 16:29
0
अखिलेश यादव की आयोजकों से अपील, बोले- धन को धर्म मानने वाले विवादित कथाकारों को कार्यक्रमों में न बुलाएं

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने विवादित बयान देने वाले कथावाचकों को लेकर आयोजकों और प्रायोजकों से अपील की है कि वे ऐसे लोगों को अपने कार्यक्रमों में आमंत्रित न करें, जिनके बयानों से समाज में वैमनस्यता फैलती है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग कथा और प्रवचन को व्यवसाय बना चुके हैं और उनके लिए धन ही धर्म है।

अखिलेश यादव ने जारी बयान में कहा कि ऐसे कथाकार सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए अनर्गल बातें करते हैं। आयोजकों और प्रायोजकों को यह समझना चाहिए कि कार्यक्रम करने वाले कथावाचक तो वहां से चले जाएंगे, लेकिन आयोजकों को उसी शहर में जनता के बीच रहना है। ऐसे विवादित बयानों से पैदा होने वाले सामाजिक तनाव का सामना स्थानीय आयोजकों को करना पड़ सकता है।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि ऐसे लोगों को मंच देने से आयोजकों को राजनीतिक लाभ मिलने के बजाय नुकसान हो सकता है और जनता में उनकी छवि भी प्रभावित हो सकती है। उन्होंने शासन-प्रशासन के साथ ही कार्यक्रम आयोजित कराने वालों से ऐसे कथाकारों से दूरी बनाए रखने का आग्रह किया।

अखिलेश ने आयोजकों को सलाह दी कि वे ऐसे विद्वानों और वक्ताओं को आमंत्रित करें, जो वैदिक-उपनिषदिक विचारों और महाकाव्यों के संदेशों को सकारात्मक एवं संयमित भाषा में प्रस्तुत करते हों। उनका कहना है कि ऐसे वक्ताओं के माध्यम से समाज में बेहतर विचार और सद्भाव को बढ़ावा दिया जा सकता है।

यह बयान कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से जुड़े हालिया विवाद के बीच आया है। इससे पहले अखिलेश यादव भगवान श्रीकृष्ण और भगवान राम के पिता को लेकर प्रसारित कथित विवादित टिप्पणियों पर आपत्ति जता चुके हैं और संबंधित कथावाचक के कार्यक्रम रद्द करने की मांग कर चुके हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User