कटड़ा-रियासी मार्ग पर बस और कार की टक्कर, चालक की मौत; मुंबई निवासी दंपति घायल
जम्मू-कश्मीर में कटड़ा-रियासी मार्ग पर सालडी के भागा इलाके में रविवार शाम यात्री बस और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार चालक यशपाल शर्मा (50), निवासी कारुआ की मौत हो गई, जबकि मुंबई निवासी जतिंदर शर्मा और उनकी पत्नी पूजा गुप्ता घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, मुंबई निवासी दंपति श्री शिवखोड़ी धाम में दर्शन करने के बाद माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा लौट रहा था। इसी दौरान भागा क्षेत्र में उनकी कार की यात्री बस से टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
इसी रास्ते से गुजर रहे स्वास्थ्यकर्मी भानु प्रताप ने घायलों को अपने वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया गया। दंपति को सिर और पीठ में चोटें आई हैं, जबकि जतिंदर शर्मा की दाहिनी बांह में फ्रैक्चर बताया गया है। हादसे में जान गंवाने वाले यशपाल शर्मा के शव को अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया।
पुलिस ने घटना का संज्ञान लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)