अमित शाह के देहरादून दौरे पर कांग्रेस का विरोध, एयरपोर्ट जा रहे जिलाध्यक्ष समेत कई नेता हिरासत में

Friday, November 6, 2026 - 12:39
0
अमित शाह के देहरादून दौरे पर कांग्रेस का विरोध, एयरपोर्ट जा रहे जिलाध्यक्ष समेत कई नेता हिरासत में

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के शुक्रवार को देहरादून दौरे के दौरान विरोध प्रदर्शन करने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल के नेतृत्व में कार्यकर्ता जौलीग्रांट मुख्य मार्ग से होते हुए देहरादून एयरपोर्ट की ओर बढ़ रहे थे। कांग्रेस ने अमित शाह को काले झंडे दिखाने का ऐलान किया था। प्रदर्शनकारी हाथों में काले गुब्बारे लेकर नारेबाजी कर रहे थे। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक भी हुई। बाद में पुलिस ने मोहित उनियाल सहित कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को बस में बैठाकर हिरासत में ले लिया।

कांग्रेस नेताओं ने यह प्रदर्शन अंकिता भंडारी के माता-पिता के साथ दिल्ली में हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में किया। अंकिता के परिजन अपनी बेटी को न्याय दिलाने और मामले में सामने आए कथित वीआईपी एंगल की जांच की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे थे। चार नवंबर को राजघाट पर धरने के दौरान दिल्ली पुलिस ने उन्हें वहां से हटा दिया था। सामाजिक कार्यकर्ता योगिता भयाना ने आरोप लगाया था कि इस दौरान अंकिता की मां के साथ सख्ती की गई और उनकी तबीयत बिगड़ गई। वहीं, दिल्ली पुलिस से जुड़े सूत्रों का कहना था कि राजघाट निर्धारित प्रदर्शन स्थल नहीं है, इसलिए परिजनों को वहां से हटाया गया था।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अंकिता के माता-पिता के साथ हुए कथित दुर्व्यवहार पर नाराजगी जताते हुए कहा कि न्याय की मांग कर रहे परिवार के साथ ऐसा व्यवहार नहीं होना चाहिए। पार्टी नेताओं ने इस मामले में निष्पक्ष जांच और परिवार की मांगों पर सुनवाई की मांग दोहराई।

वहीं, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने अमित शाह के दौरे के चलते आम लोगों और व्यापारियों को हो रही परेशानियों का मुद्दा भी उठाया। उनका आरोप था कि धनतेरस के दिन मार्ग बंद किए जाने और एयरपोर्ट से देहरादून जाने वाले रास्ते पर पटाखों की दुकानों को शाम तक बंद कराने से लोगों को परेशानी हुई और व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User