चमोली हेलीकॉप्टर हादसा: सभी छह मृतकों के शव दून एयरपोर्ट पहुंचे, इंडिगो की उड़ानों से भेजे गए घर

Sunday, November 1, 2026 - 19:12
0
चमोली हेलीकॉप्टर हादसा: सभी छह मृतकों के शव दून एयरपोर्ट पहुंचे, इंडिगो की उड़ानों से भेजे गए घर

उत्तराखंड के चमोली जिले के ज्योतिर्मठ क्षेत्र में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में जान गंवाने वाले सभी छह लोगों के शव रविवार को देहरादून एयरपोर्ट पहुंचाए गए। एम्स ऋषिकेश में पोस्टमार्टम और पहचान संबंधी आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद शवों को एयरपोर्ट लाया गया। यहां से इंडिगो की उड़ानों के जरिए मृतकों के पार्थिव शरीर उनके परिजनों तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई।

जानकारी के अनुसार, 30 अक्टूबर को बदरीनाथ धाम से सहस्रधारा हेलीपैड लौट रहा ट्रांस भारत एविएशन का हेलीकॉप्टर ज्योतिर्मठ क्षेत्र में चांई गांव और लामबगड़ के बीच पहाड़ी से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हादसे में पायलट हिमांशु सभरवाल समेत पांच यात्रियों की मौत हो गई थी। सभी छह शवों को दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र से निकालने के लिए सेना, आईटीबीपी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस और वन विभाग की टीमों ने संयुक्त अभियान चलाया। 100 से अधिक जवानों ने दो दिनों तक रेस्क्यू ऑपरेशन में हिस्सा लिया।

रेस्क्यू के बाद शवों को पहले ज्योतिर्मठ लाया गया और फिर एम्स ऋषिकेश भेजा गया। वहां पोस्टमार्टम और पहचान संबंधी प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद पार्थिव शरीर सड़क मार्ग से देहरादून एयरपोर्ट पहुंचाए गए।

मृतकों में पायलट हिमांशु सभरवाल (48), निवासी दिल्ली, तथा कर्नाटक के पांच यात्री प्रताप (41), अरुण सालुके (44), वीबी शंकर गौड़ा (39), सुधीर के. (50) और एचएस नटराजा (51) शामिल हैं। पायलट का शव सड़क मार्ग से दिल्ली भेजा गया, जबकि चार शव बेंगलुरु की उड़ान से रवाना किए गए। अरुण सालुके का शव पहले दिल्ली भेजा गया, जहां से उसे गोवा ले जाने की व्यवस्था की गई।

हादसे की जांच के लिए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए तकनीकी और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User