हरियाणा: नर्सिंग कर्मचारियों का प्रदर्शन जारी, 23 नवंबर को प्रदेशभर में पूर्ण हड़ताल का ऐलान

Sunday, November 22, 2026 - 14:52
0
हरियाणा: नर्सिंग कर्मचारियों का प्रदर्शन जारी, 23 नवंबर को प्रदेशभर में पूर्ण हड़ताल का ऐलान

पंचकूला के सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल में नर्सिंग कर्मचारियों का प्रदर्शन लगातार पांचवें दिन भी जारी रहा। रविवार को धरना दे रहे कर्मचारियों को हटाने के लिए पुलिस बल अस्पताल परिसर पहुंचा। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से धरना स्थल खाली कर सेक्टर-5 स्थित निर्धारित स्थल पर जाने को कहा, जिसके बाद अस्पताल परिसर में तनावपूर्ण माहौल बन गया।

दरअसल, एक मरीज की मौत के मामले में छह नर्सिंग अधिकारियों और एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को निलंबित किए जाने के विरोध में कर्मचारी आंदोलन कर रहे हैं। उनकी मांग है कि निलंबित कर्मचारियों को बहाल किया जाए और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए। कर्मचारियों का आरोप है कि कार्रवाई में केवल नर्सिंग स्टाफ को जिम्मेदार ठहराया गया है, जबकि इलाज में शामिल अन्य पक्षों की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए।

नर्सिंग ऑफिसर वेलफेयर एसोसिएशन ने 23 नवंबर को पूरे हरियाणा में पूर्ण हड़ताल का ऐलान किया है। एसोसिएशन ने इस संबंध में सिविल सर्जन को ज्ञापन भी सौंपा है। हड़ताल में प्रदेशभर के नर्सिंग कर्मचारियों के शामिल होने की संभावना है।

पंचकूला में जारी आंदोलन के कारण अस्पताल की ओपीडी, आपातकालीन सेवाओं और अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं पर असर पड़ा है। ऐसे में प्रदेशव्यापी हड़ताल के चलते सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों को परेशानी होने की आशंका है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User