जींद: एचपी गैस प्लांट के पास गैस टैंकर में लगी भीषण आग, 15 दमकल गाड़ियों ने पांच घंटे में पाया काबू
हरियाणा के जींद में रोहतक रोड स्थित एचपी गैस बॉटलिंग प्लांट के पास शुक्रवार देर रात गैस से भरे एक टैंकर में आग लग गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के गांवों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए जींद समेत आसपास के जिलों से दमकल विभाग की 15 गाड़ियां मौके पर बुलाई गईं।
दमकल कर्मियों ने करीब पांच घंटे तक आग बुझाने का प्रयास किया और शनिवार सुबह लगभग पांच बजे इस पर पूरी तरह काबू पाया। एहतियात के तौर पर पुलिस ने आसपास के इलाके में सुरक्षा व्यवस्था संभाली और लोगों की आवाजाही पर रोक लगाई। आसपास के ग्रामीणों को भी सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा गया।
प्रारंभिक जानकारी में टैंकर से गैस चोरी की कोशिश के दौरान आग लगने की आशंका जताई गई है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। आग लगने के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चलेगा। राहत की बात यह रही कि आग एचपी गैस प्लांट तक नहीं पहुंची और घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)