ग्रेटर नोएडा की पूर्वांचल रॉयल सिटी सोसाइटी के रजिस्ट्रेशन का रास्ता साफ होने की उम्मीद, 50 निवासियों को मिला आश्वासन
श्रीकांत मिश्रा
गौतमबुद्धनगर। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर चाई फाई स्थित पूर्वांचल रॉयल सिटी सोसाइटी के लंबे समय से लंबित रजिस्ट्रेशन प्रकरण के शीघ्र निस्तारण की उम्मीद जगी है। इस सिलसिले में बुधवार को सोसाइटी के निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल गाजियाबाद स्थित डिप्टी रजिस्ट्रार, फर्म्स, सोसाइटी एवं चिट्स के कार्यालय पहुंचा।
भारतीय वायुसेना के सेवानिवृत्त ग्रुप कैप्टन चंद्रमोहन मिश्र ने बताया कि सोसाइटी के करीब 50 स्थायी निवासियों ने डिप्टी रजिस्ट्रार निखलेश राजन से मुलाकात कर अपना पक्ष रखा और वर्षों से लंबित रजिस्ट्रेशन प्रकरण का शीघ्र निस्तारण किए जाने की अपील की।

पवन शर्मा, अंकुर बंसल, रोहित गर्ग, अभिषेक जैन एवं निक्की पंरिजा के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने सोसाइटी के रजिस्ट्रेशन से जुड़ी व्यावहारिक कठिनाइयों और निवासियों की चिंताओं से डिप्टी रजिस्ट्रार को विस्तार से अवगत कराया।
इस दौरान डिप्टी रजिस्ट्रार ने प्रकरण से जुड़े पक्ष एवं विपक्ष, दोनों की बातों को गंभीरतापूर्वक सुना। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। डिप्टी रजिस्ट्रार ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि लंबित प्रकरण पर शीघ्र ही निर्णय लिया जाएगा।
बैठक के बाद निवासियों में संतोष का माहौल दिखाई दिया। लंबे समय से रजिस्ट्रेशन की समस्या के समाधान की प्रतीक्षा कर रहे लोगों को अब उम्मीद है कि प्रशासनिक स्तर पर जल्द ही इस मामले का सकारात्मक समाधान निकल सकेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)