दिल्ली में बड़ा हादसा: चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढही, दो की मौत और एक घायल

Thursday, November 5, 2026 - 13:42
0
दिल्ली में बड़ा हादसा: चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढही, दो की मौत और एक घायल

नई दिल्ली। पुरानी दिल्ली के चावड़ी बाजार इलाके में बृहस्पतिवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहां गली सितारा, शीश महल में चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन के सामने स्थित तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढह गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

दिल्ली अग्निशमन सेवा के अनुसार, सुबह करीब 9:50 बजे इमारत ढहने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। शुरुआत में दो दमकल गाड़ियां, एक वाटर बाउजर, क्विक रिस्पॉन्स वाहन और अन्य बचाव दल तैनात किए गए। बाद में अतिरिक्त टीम और वरिष्ठ अधिकारियों को भी घटनास्थल पर भेजा गया। कुल छह दमकल इकाइयों को राहत एवं बचाव अभियान में लगाया गया।

शुरुआती जानकारी में मलबे के नीचे कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई गई थी। पुलिस, दमकल विभाग और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीमें मौके पर बचाव कार्य में जुटीं। पुलिस ने हादसे में दो लोगों की मौत और एक व्यक्ति के घायल होने की पुष्टि की है।

फिलहाल इमारत गिरने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं, इसकी जानकारी भी सामने आना बाकी है। प्रशासन की ओर से मामले की जांच और बचाव अभियान से जुड़ी विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User