कालपी बार संघ अध्यक्ष गयादीन अहिरवार की अपहरण के बाद हत्या, कानपुर में मिला शव
जालौन। उत्तर प्रदेश के कालपी बार संघ के अध्यक्ष और वरिष्ठ अधिवक्ता गयादीन अहिरवार (70) की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। शनिवार शाम बदमाशों ने मुकदमे की फाइल देने के बहाने उन्हें कानपुर-झांसी हाईवे स्थित दुर्गा मंदिर चौराहे पर बुलाया था। वहां बिना नंबर प्लेट की सफेद कार से पहुंचे आरोपी उन्हें अपने साथ ले गए। रविवार सुबह उनका शव कानपुर के गुजैनी क्षेत्र में मिला।
परिजनों के मुताबिक, घटना के समय गयादीन अहिरवार के बेटे ने स्कूटी से कार का पीछा भी किया, लेकिन आरोपी पकड़ में नहीं आए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तलाश शुरू की। रविवार सुबह शव मिलने के बाद परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान तथा हत्या के पीछे की वजह का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
गयादीन अहिरवार कालपी के वरिष्ठ अधिवक्ताओं में गिने जाते थे। वह वर्ष 1981 से सिविल और आपराधिक मामलों की पैरवी कर रहे थे। 8 मई 2026 को हुए बार संघ चुनाव में वह चौथी बार अध्यक्ष चुने गए थे। उनके निधन से अधिवक्ता समुदाय में शोक व्याप्त है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)