यूपी: लखनऊ में वकीलों का प्रदर्शन, बैरिकेडिंग तोड़ विधानसभा की ओर बढ़े अधिवक्ता; हजरतगंज में की नारेबाजी

Saturday, November 14, 2026 - 13:43
0
यूपी: लखनऊ में वकीलों का प्रदर्शन, बैरिकेडिंग तोड़ विधानसभा की ओर बढ़े अधिवक्ता; हजरतगंज में की नारेबाजी

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर शनिवार को वकीलों ने प्रदर्शन किया। कैसरबाग न्यायालय परिसर से शुरू हुआ अधिवक्ताओं का पैदल मार्च हजरतगंज पहुंचा। यहां प्रदर्शनकारियों ने विधानसभा की ओर बढ़ने की कोशिश की और पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ दी। इस दौरान कुछ वकील बैरिकेडिंग पर चढ़कर नारेबाजी करते नजर आए।

विधानसभा घेराव के ऐलान को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने पहले से ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। विधानसभा मार्ग पर बैरिकेडिंग की गई थी और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। इसके बावजूद प्रदर्शनकारी आगे बढ़ने का प्रयास करते रहे।

प्रदर्शन के चलते अशोक मार्ग से हजरतगंज जाने वाला रास्ता भी प्रभावित हुआ। यातायात को दूसरे मार्गों से निकाला गया, जिससे आसपास की सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया।

अधिवक्ताओं की प्रमुख मांग प्रदेश में अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू करना है। इसके अलावा वकीलों ने अपनी अन्य मांगों को लेकर भी सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए विधानसभा तक मार्च निकालने का निर्णय लिया था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User