कौन हैं कर्नल तरुणेंद्र प्रताप सिंह? UN में भाषण से ज्यादा उंगलियों के निशानों ने खींचा ध्यान, सोशल मीडिया पर चर्चा
संयुक्त राष्ट्र (UN) में भारत का पक्ष रखने वाले भारतीय सेना के अधिकारी कर्नल तरुणेंद्र प्रताप सिंह इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। संयुक्त राष्ट्र महासभा की चौथी समिति में शांति स्थापना अभियानों पर दिए गए उनके संबोधन के दौरान कैमरे का ध्यान उनके हाथों पर गया। उनकी उंगलियों के जोड़ों पर दिखाई देने वाले कठोर निशानों की तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर प्रतिक्रियाएं दीं। कई लोगों ने इन निशानों को कठिन सैन्य प्रशिक्षण, अनुशासन और वर्षों की मेहनत से जोड़कर देखा।
कर्नल तरुणेंद्र प्रताप सिंह संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन में सैन्य सलाहकार के पद पर तैनात हैं। उन्हें 20 फरवरी 2026 को इस जिम्मेदारी के लिए नियुक्त किया गया था। इस भूमिका में वह अंतरराष्ट्रीय शांति स्थापना अभियानों और रक्षा से जुड़े विषयों पर भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं। वह भारतीय सेना की पैराशूट रेजिमेंट से जुड़े अधिकारी हैं और उन्हें वर्ष 2022 में विशिष्ट सेवा पदक (VSM) से सम्मानित किया गया था।
अपने संबोधन में कर्नल सिंह ने संयुक्त राष्ट्र के शांति अभियानों को अधिक सुरक्षित, बेहतर संसाधनों से लैस और प्रभावी बनाने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शांति सैनिकों को अब असममित और तकनीक आधारित खतरों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में उन लोगों को जवाबदेह ठहराना जरूरी है, जो संयुक्त राष्ट्र के शांति सैनिकों पर हमले करते हैं।
उन्होंने शांति अभियानों में भारत के योगदान का भी उल्लेख किया। उनके मुताबिक, भारत अब तक 50 शांति अभियानों में तीन लाख से अधिक सैन्यकर्मियों को भेज चुका है। संयुक्त राष्ट्र के झंडे तले सेवा देते हुए 184 भारतीय शांतिरक्षकों ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। उन्होंने इन सभी जवानों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की।
जहां उनका संबोधन अंतरराष्ट्रीय शांति अभियानों में सुधार और सैनिकों की सुरक्षा पर केंद्रित था, वहीं उनके हाथों के निशान सोशल मीडिया पर अलग चर्चा का विषय बन गए। कुछ यूजर्स ने इन्हें कठिन शारीरिक प्रशिक्षण से जोड़कर सराहा, हालांकि इन निशानों के वास्तविक कारण की कोई आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)