अयोध्या में दीपावली पर सीएम योगी ने किए हनुमानगढ़ी और रामलला के दर्शन, मंदिर परिसर में जलाया दीप
दीपावली के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को अयोध्या पहुंचे और हनुमानगढ़ी तथा श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन-पूजन किया। उन्होंने सबसे पहले हनुमानगढ़ी में बजरंगबली के दरबार में माथा टेका और प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं कल्याण की कामना की। इसके बाद मुख्यमंत्री श्रीराम जन्मभूमि परिसर पहुंचे, जहां उन्होंने रामलला के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
मुख्यमंत्री ने रामलला की आरती उतारी और मंदिर की परिक्रमा भी की। इसके बाद राम दरबार में पूजन कर प्रदेश की निरंतर उन्नति और नागरिकों के मंगलमय जीवन की प्रार्थना की। इस दौरान राम मंदिर परिसर में दीप प्रज्वलित कर उन्होंने दीपावली का पर्व मनाया।
मंदिर से बाहर आने पर श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के उद्घोष के साथ मुख्यमंत्री का अभिवादन किया। योगी आदित्यनाथ ने भी हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। अयोध्या प्रवास के दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)