यूपी: 16 नवंबर से शुरू होगी जनगणना की स्वगणना, 30 नवंबर तक ऑनलाइन भर सकेंगे परिवार का पूरा ब्योरा
उत्तर प्रदेश में जनगणना 2027 के दूसरे चरण के तहत स्वगणना की प्रक्रिया 16 नवंबर से शुरू होगी। यह सुविधा 30 नवंबर तक उपलब्ध रहेगी। इसके तहत लोग घर बैठे ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपने परिवार और सदस्यों से जुड़ी जानकारी स्वयं दर्ज कर सकेंगे। सफलतापूर्वक फॉर्म जमा करने पर उन्हें एक विशेष स्व-गणना पहचान संख्या (SE ID) मिलेगी।
स्वगणना पूरी होने के बाद एक दिसंबर से चार जनवरी 2027 तक गणनाकर्मी घर-घर जाकर जनसंख्या की गणना करेंगे। इस दौरान वे परिवारों से जानकारी लेकर उसका सत्यापन करेंगे। जिन लोगों ने ऑनलाइन स्वगणना की होगी, उन्हें गणनाकर्मी के दौरे के समय अपनी SE ID उपलब्ध करानी होगी, ताकि दर्ज जानकारी का मिलान किया जा सके।
स्वगणना की सुविधा नागरिकों के लिए वैकल्पिक रखी गई है। यानी ऑनलाइन जानकारी दर्ज नहीं करने वाले परिवारों की गणना भी निर्धारित अवधि में गणनाकर्मियों द्वारा घर जाकर की जाएगी। जनगणना के इस चरण में प्रत्येक व्यक्ति से जुड़ी जनसांख्यिकीय, सामाजिक-आर्थिक, शैक्षिक और अन्य निर्धारित जानकारियां जुटाई जाएंगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)