सिद्धार्थनगर: शिलान्यास कार्यक्रम में भिड़े भाजपा सांसद जगदंबिका पाल और अपना दल विधायक विनय वर्मा के समर्थक, मंच पर मारपीट

Saturday, November 21, 2026 - 22:09
0
सिद्धार्थनगर: शिलान्यास कार्यक्रम में भिड़े भाजपा सांसद जगदंबिका पाल और अपना दल विधायक विनय वर्मा के समर्थक, मंच पर मारपीट

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले के बढ़नी में शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के शिलान्यास एवं भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान भाजपा सांसद जगदंबिका पाल और अपना दल (एस) विधायक विनय वर्मा के समर्थकों के बीच विवाद हो गया। नारेबाजी को लेकर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। इस दौरान मंच पर जमकर लात-घूंसे चले और कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के मुताबिक, बढ़नी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को 19.66 करोड़ रुपये की लागत से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के रूप में विकसित किया जाना है। शनिवार दोपहर आयोजित कार्यक्रम में सांसद जगदंबिका पाल और विधायक विनय वर्मा के समर्थक मौजूद थे। इसी दौरान मंच से विधायक के समर्थन में नारे लगाए जाने को लेकर विवाद शुरू हुआ। आरोप है कि सांसद के कुछ समर्थक मंच पर पहुंच गए और वहां बैठे विधायक समर्थक प्रदीप कमलापुरी के साथ मारपीट की।

घटना के समय विधायक विनय वर्मा मौके पर मौजूद नहीं थे। भाजपा नेता प्रदीप कमलापुरी ने आरोप लगाया कि उनके साथ मारपीट की गई और धमकी भी दी गई। विधायक विनय वर्मा ने घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक से फोन पर शिकायत की और आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने तथा कार्रवाई की मांग की।

वहीं, सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि प्रदीप कमलापुरी को जनता ने पीटा था और उनके समर्थकों की ओर से गाली-गलौज किए जाने पर लोग नाराज हुए थे। उन्होंने लोगों को शांत कराने का प्रयास करने की बात कही। पुलिस और मौके पर मौजूद लोगों ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को अलग किया। बाद में सांसद और विधायक एक साथ मंच पर पहुंचे और कार्यक्रम संपन्न कराया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User