मुंबई: कुर्ला में लड़के-लड़की से मारपीट का वीडियो वायरल, आठ नाबालिगों पर केस दर्ज; जुवेनाइल बोर्ड में होंगे पेश

Saturday, November 21, 2026 - 14:26
0
मुंबई: कुर्ला में लड़के-लड़की से मारपीट का वीडियो वायरल, आठ नाबालिगों पर केस दर्ज; जुवेनाइल बोर्ड में होंगे पेश

मुंबई के कुर्ला इलाके में फीनिक्स मार्केटसिटी मॉल के पीछे स्थित प्रमोद महाजन गार्डन में एक युवक और युवती के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आठ नाबालिगों की पहचान की और उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक, घटना 19 नवंबर को हुई थी। युवक और युवती गार्डन में मौजूद थे, तभी कुछ लड़कों ने कथित तौर पर उन पर अभद्र टिप्पणियां कीं। विरोध करने पर कहासुनी बढ़ गई और समूह ने दोनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। वायरल वीडियो में कुछ लड़के युवक को घेरकर मारते और युवती के साथ धक्का-मुक्की करते दिखाई दे रहे हैं।

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। डीसीपी गणेश शिंदे के अनुसार, जांच के बाद आठ नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है। उनके खिलाफ बीएनएस की धारा 189(2), 189(4), 118(1), 352 और 351(2) समेत संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

सभी नाबालिगों को आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के समक्ष पेश किया जाएगा। पुलिस ने कुछ आरोपियों के अभिभावकों को भी नोटिस जारी किए हैं। मामले की जांच जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User