यूपी: गजरौला की कामाक्षी पेपर मिल में हादसा, गत्ते के भारी बंडल के नीचे दबकर दो लोगों की मौत
अमरोहा के गजरौला स्थित कामाक्षी पेपर मिल में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। फैक्ट्री परिसर में रखे गत्ते के भारी-भरकम बंडल के नीचे दबकर एक मजदूर और सुरक्षा गार्ड की मौत हो गई। मृतकों की पहचान मजदूर थान सिंह और सुरक्षा गार्ड रूप सिंह (50) के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, हादसे के दौरान दोनों गत्ते के भारी बंडलों की चपेट में आ गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे कर्मचारियों और बचाव दल ने लिफ्टर व जेसीबी की मदद से बंडल हटाकर दोनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि बंडल किस वजह से गिरे और फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)