भगवान चित्रगुप्त पूजनोत्सव, सामूहिक कलम पूजन व प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित
श्याम चंद्र श्रीवास्तव
कादीपुर के रानीपुर कायस्थ स्थित भगवान चित्रगुप्त मंदिर परिसर में विशाल भगवान चित्रगुप्त पूजनोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत सामूहिक कलम पूजन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन भव्य रूप से किया गया।
आज 15 नवम्बर, रविवार को प्रातः 08:00 बजे से भगवान चित्रगुप्त का श्रृंगार पूजन तथा सामूहिक कलम पूजन किया गया। प्रातः 10:00 बजे हवन एवं पूर्णाहुति के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। अपराह्न 12:30 बजे से "संगोष्ठी - राष्ट्र के विकास में कायस्थों की भूमिका" विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई संगोष्ठी में मुख्य अतिथि श्री चित्रगुप्त पीठ वृन्दावन मथुरा के पीठाधीश्वर श्रीकृष्ण जन्मभूमि आंदोलन समिति के संयोजक डॉ स्वामी सच्चिदानंद महराज ने सम्बोधित करते हुए कहा कि कायस्थ समाज एक ऐसा समाज है जो अपनी ही नहीं सर्वसमाज के हितों को सोचता है इतिहास गवाह है की देश की उन्नति और प्रगति में अहम योगदान दिया है। विशिष्ट अतिथि भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नवीन श्रीवास्तव ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त जी महाराज कलम के देवता हैं कलम से जीवन-यापन करने वाले लोगों के आराध्य देव है।आज यहां अधिवक्ता, कर्मचारी,ब्यवसायियो सहित सर्व समाज की उपस्थिति इस बात को दर्शाता है कि यहां भगवान चित्रगुप्त जी महाराज के प्रति लोगों की अगाध श्रद्धा समर्पण भाव है

कायस्थ कुलभूषण स्मृतिशेष डॉ. गुरुदीन लाल श्रीवास्तव प्रतिभा सम्मान से समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विशिष्ट जनों, सामाजिक कार्यकर्ता सुरेन्द्र मिश्रा, सूर्य प्रकाश तिवारी,ई मुकेश श्रीवास्तव, श्वेता श्रीवास्तव, रमेश विश्वकर्मा, डॉ राजीव श्रीवास्तव, पत्रकार राजेश मिश्रा लखनऊ,वरिष्ठ नागरिक अच्छेलाल श्रीवास्तव सहित दर्जन भर लोगों को को अंगवस्त्र सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में विशिष्ट विशिष्ट अतिथि के रूप में अवर खण्ड सिविल जज अंकित सिन्हा शैलेन्द्र प्रताप सिंह, सदस्य विधान परिषद,राजेश गौतम जी, विधायक कादीपुर, नवीन श्रीवास्तव जी प्रदेश प्रवक्ता भाजपा उत्तर प्रदेश, पत्रकार राजेश मिश्रा नवभारत ब्यूरो चीफ उप्र,
तथा आनन्द जायसवाल, अध्यक्ष न.पं. कादीपुर , भाजपा जिला उपाध्यक्ष आनन्द द्विवेदी ने अपने विचार व्यक्त किए

इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि अंकित श्रीवास्तव आंसू,संरक्षक शिवकुमार श्रीवास्तव, डॉ सीएल श्रीवास्तव, माता प्रसाद श्रीवास्तव,अध्यक्ष डॉ मंगला प्रसाद श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष शिवब्रत लाल श्रीवास्तव, बृजेश श्रीवास्तव, महामंत्री सन्दीप श्रीवास्तव, प्रबन्धक रविप्रकाश श्रीवास्तव, फतेहबहादुर सिंह,बार एसोसिएशन कादीपुर के अध्यक्ष अशोक पाण्डेय, सचिव विकास सिंह, निष्ठा श्रीवास्तव सैकड़ों लोग एवं समस्त पदाधिकारी-कार्यकर्ता मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)