पत्रकार राहुल शर्मा की बेटी करंट की चपेट में आई, अस्पताल में भर्ती; पिता ने की जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना
पत्रकार पंडित राहुल शर्मा की बेटी बिजली की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों के अनुसार, हादसे के बाद उसे मंडी चौराहा स्थित देवेंद्र हॉस्पिटल के सृजन आईसीयू में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।
घटना की जानकारी देते हुए राहुल शर्मा ने मित्रों, परिचितों और शुभचिंतकों से बेटी के जल्द स्वस्थ होने की कामना करने की अपील की है। उन्होंने गिरिराज जी से प्रार्थना करते हुए कहा कि उनकी बेटी जल्द स्वस्थ होकर अस्पताल से घर लौट आए।
फिलहाल बच्ची की स्वास्थ्य स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)