दीपावली पर रोशनी से जगमगाया शाहजहांपुर, आतिशबाजी से गूंजा आसमान; लोगों ने दी शुभकामनाएं
दीपावली के पावन अवसर पर रविवार शाम शाहजहांपुर शहर रोशनी और खुशियों से सराबोर नजर आया। लोगों ने अपने घरों के आंगन और दरवाजों पर आकर्षक रंगोली सजाई और दीप जलाकर घरों को रोशन किया। शाम होते ही शहर के गली-मोहल्लों से लेकर प्रमुख बाजारों तक दीपों और रंग-बिरंगी लाइटों की चमक दिखाई देने लगी।
सदर बाजार, चौक, सिटी पार्क और साउथ सिटी समेत शहर के अधिकांश इलाकों में दीपावली की रौनक देखने को मिली। लोगों ने अपने घरों और प्रतिष्ठानों को आकर्षक झालरों, फूलों और दीपों से सजाया। शुभ मुहूर्त में मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की गई।
पूजन के बाद लोगों ने आतिशबाजी की, जिससे आसमान रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा। बच्चों और युवाओं में त्योहार को लेकर खास उत्साह दिखाई दिया। लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं। पूरे शहर में देर शाम तक उत्सव और उल्लास का माहौल बना रहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)