संजय राउत का पीएम मोदी पर तंज, बोले- मेलोनी को चॉकलेट दे सकते हैं तो विदेशी नेता भारत में अपनी बात क्यों नहीं रख सकते?
शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने हैदराबाद में आयोजित भारत समिट के दौरान इटली के एक राजनेता की टिप्पणी को लेकर उठे विवाद पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर निशाना साधा। राउत ने सवाल उठाया कि यदि प्रधानमंत्री मोदी इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को मेलोडी चॉकलेट दे सकते हैं, तो इटली का कोई राजनेता भारत आकर देश के बारे में अपनी बात क्यों नहीं रख सकता?
राउत ने कहा कि भारत में लोकतंत्र से जुड़े मुद्दे और मानवाधिकारों के सवाल अंतरराष्ट्रीय महत्व के विषय हैं। उन्होंने इसे किसी विदेशी ताकत के हस्तक्षेप का मामला मानने पर भी सवाल उठाया।
दरअसल, हैदराबाद में कांग्रेस की ओर से आयोजित भारत समिट में यूरोपियन सोशलिस्ट पार्टी के महासचिव जियाकोमो फिलिबेक ने भारत में लोकतंत्र को लेकर चिंता जताई थी और राहुल गांधी के समर्थन में ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ का नारा भी लगाया था। उनकी टिप्पणी के बाद भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर भारतीय राजनीति में विदेशी नेताओं को हस्तक्षेप का मंच देने का आरोप लगाया।
इसी विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए संजय राउत ने प्रधानमंत्री मोदी और इटली की प्रधानमंत्री के बीच हुई मुलाकात का उल्लेख कर भाजपा की आलोचना पर सवाल उठाए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)