जम्मू-कश्मीर: पीडब्ल्यूडी में 17 उम्मीदवारों को मिली नौकरी, सीएम उमर अब्दुल्ला ने सौंपे नियुक्ति पत्र

Tuesday, November 3, 2026 - 18:56
0
जम्मू-कश्मीर: पीडब्ल्यूडी में 17 उम्मीदवारों को मिली नौकरी, सीएम उमर अब्दुल्ला ने सौंपे नियुक्ति पत्र

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को जम्मू स्थित सिविल सचिवालय में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के 17 नवनियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस दौरान उपमुख्यमंत्री सुरिंदर कुमार चौधरी, लोक निर्माण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनिल कुमार सिंह, निदेशक वित्त और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

नियुक्त किए गए 17 उम्मीदवारों में आठ सुपरवाइजर और आठ मल्टी-टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) के पदों पर पुनर्वास सहायता योजना (RAS) के तहत चयनित हुए हैं। वहीं, एक उम्मीदवार को एसआरओ-43 के तहत नियुक्ति दी गई है।

मुख्यमंत्री ने सभी नवनियुक्त कर्मचारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी कर्मचारी पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे तथा विभाग के कामकाज को बेहतर बनाने के साथ जम्मू-कश्मीर के विकास में भी योगदान देंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User