हरदोई का हिस्ट्रीशीटर झांसी में बना था ‘काली सरकार’, प्रदीप शुक्ला गिरफ्तार; 33 साल पुराने मामले में था वारंट

Tuesday, November 3, 2026 - 18:57
0
हरदोई का हिस्ट्रीशीटर झांसी में बना था ‘काली सरकार’, प्रदीप शुक्ला गिरफ्तार; 33 साल पुराने मामले में था वारंट

हरदोई। झांसी के मऊरानीपुर क्षेत्र में ‘काली सरकार’ के नाम से दरबार चलाने वाले हरदोई के हिस्ट्रीशीटर प्रदीप शुक्ला उर्फ नटरोज को पुलिस ने दोबारा गिरफ्तार कर लिया है। शहर कोतवाली पुलिस के अनुसार, बिलग्राम रोड के पास से उसे पकड़ा गया। उसके खिलाफ वर्ष 1993 में दर्ज आर्म्स एक्ट के एक मामले में अदालत ने गैर जमानती वारंट जारी किया था। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

प्रदीप शुक्ला हरदोई के चौहान थोक का निवासी है और शहर कोतवाली की हिस्ट्रीशीट में उसका नाम दर्ज है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, उसकी हिस्ट्रीशीट संख्या 36ए है। उसके खिलाफ जानलेवा हमला, लूट, गैर इरादतन हत्या और अन्य मामलों सहित कुल 13 मुकदमे दर्ज बताए गए हैं।

पुलिस के मुताबिक, प्रदीप शुक्ला झांसी के मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के कुरैंचा गांव में अपनी पहचान बदलकर रह रहा था। वहां वह सत्यानंद शुक्ला उर्फ ‘काली सरकार’ के नाम से धार्मिक दरबार संचालित करता था। पुलिस से बचने के लिए उसने बाबा का रूप धारण कर लिया था। हरदोई पुलिस को उसके झांसी में होने की जानकारी मिलने के बाद उसकी तलाश की जा रही थी।

सीओ सिटी अजीत चौहान ने बताया कि पुराने आर्म्स एक्ट मामले में न्यायालय के गैर जमानती वारंट के आधार पर प्रदीप शुक्ला को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User