एससीओ सभ्यता संवाद का आगाज आज से, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन; पाकिस्तान समेत सभी सदस्य देशों को न्योता

Friday, November 20, 2026 - 16:46
0
एससीओ सभ्यता संवाद का आगाज आज से, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन; पाकिस्तान समेत सभी सदस्य देशों को न्योता

भारत की मेजबानी में पहला शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) सभ्यता संवाद मंच शुक्रवार, 20 नवंबर से नई दिल्ली के ऐतिहासिक पुराना किला में शुरू हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम करीब 5:30 बजे तीन दिवसीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे और कार्यक्रम को संबोधित भी करेंगे। यह आयोजन 20 से 22 नवंबर तक चलेगा।

सम्मेलन में एससीओ के सभी 10 सदस्य देशों के साथ पर्यवेक्षक देशों और संवाद भागीदारों को भी आमंत्रित किया गया है। इनमें पाकिस्तान भी शामिल है। पाकिस्तान की ओर से जलवायु परिवर्तन मंत्री मुसादिक मसूद मलिक के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने की जानकारी सामने आई है। इस मंच पर विभिन्न देशों के विद्वान, शिक्षाविद, विशेषज्ञ और सांस्कृतिक प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।

इस संवाद का उद्देश्य एससीओ देशों की साझा सभ्यतागत विरासत को सामने लाना, सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करना और आपसी समझ व सहयोग को बढ़ावा देना है। सम्मेलन के दौरान संगीत, नृत्य, कला, वास्तुकला, भाषा, साहित्य, पांडुलिपियों और दार्शनिक परंपराओं जैसे विषयों पर चर्चा होगी।

कार्यक्रम में 'सिविलाइजेशंस इन कन्वर्सेशन' नाम से सांस्कृतिक प्रस्तुति भी होगी। इसके अलावा भारतीय पुरातात्विक, कलात्मक और साहित्यिक विरासत पर आधारित 'अस्तित्व' प्रदर्शनी तथा 18वीं शताब्दी की महाभारत पांडुलिपि को प्रदर्शित करने वाला विशेष मंडप भी आकर्षण का केंद्र रहेगा। 21 और 22 नवंबर को चार प्रमुख विषयों पर अलग-अलग सत्र आयोजित किए जाएंगे।

इस मंच की पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2025 में चीन के तियानजिन में आयोजित एससीओ शिखर सम्मेलन के दौरान की थी। बाद में बिश्केक घोषणा में भी इस प्रस्ताव का स्वागत किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User