बिहार में पुलिस महकमे में फेरबदल: पत्नी से विवाद के बीच खगड़िया एसपी भानु प्रताप सिंह मुख्यालय अटैच, चार अन्य IPS और एक BPS अधिकारी का भी तबादला

Thursday, November 5, 2026 - 00:05
0
बिहार में पुलिस महकमे में फेरबदल: पत्नी से विवाद के बीच खगड़िया एसपी भानु प्रताप सिंह मुख्यालय अटैच, चार अन्य IPS और एक BPS अधिकारी का भी तबादला

पटना। बिहार सरकार के गृह विभाग ने बुधवार को पुलिस महकमे में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पांच आईपीएस और एक बिहार पुलिस सेवा (BPS) अधिकारी के तबादले और नई तैनाती का आदेश जारी किया। इस सूची में सबसे चर्चित नाम खगड़िया के पुलिस अधीक्षक भानु प्रताप सिंह का है। उन्हें तत्काल प्रभाव से पद से हटाकर पटना स्थित बिहार पुलिस मुख्यालय में योगदान देने का निर्देश दिया गया है।

भानु प्रताप सिंह की जगह शिवहर के एसपी शैलेंद्र सिंह को खगड़िया का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं, मुजफ्फरपुर के सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी को शिवहर का एसपी नियुक्त किया गया है। इस बदलाव के साथ दोनों जिलों में पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारी नए अधिकारियों को सौंपी गई है।

इसके अलावा आईपीएस अधिकारी अपराजित को राज्यपाल का पुलिस परिसहाय नियुक्त किया गया है। नवप्रोन्नत आईपीएस अधिकारी कुमारी ममता कल्याणी को बीसैप-10 की कमान के साथ बीसैप-16 का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। बिहार पुलिस सेवा के अधिकारी राजकिशोर सिंह को छपरा का नया सिटी एसपी बनाया गया है। इस तरह कुल पांच आईपीएस अधिकारियों के साथ एक बीपीएस अधिकारी की नई तैनाती की गई है।

भानु प्रताप सिंह पिछले कुछ दिनों से अपनी पत्नी पूजा सिंह के साथ घरेलू विवाद को लेकर चर्चा में हैं। उनकी पत्नी ने उनके खिलाफ महिला थाना और बिहार राज्य महिला आयोग में शिकायत की है। वह इस मामले को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों से भी गुहार लगा चुकी हैं। हालांकि, तबादला आदेश में उनके स्थानांतरण का कारण स्पष्ट नहीं किया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User