दिल्ली: INDIA ब्लॉक की रैली के बाद 22 प्रदर्शनकारियों पर FIR, जंतर-मंतर की ओर मार्च करने पर पुलिस ने की कार्रवाई

Wednesday, November 4, 2026 - 00:01
0
दिल्ली: INDIA ब्लॉक की रैली के बाद 22 प्रदर्शनकारियों पर FIR, जंतर-मंतर की ओर मार्च करने पर पुलिस ने की कार्रवाई

नई दिल्ली। दिल्ली में INDIA ब्लॉक की रैली के बाद जंतर-मंतर की ओर मार्च निकालने की कोशिश करने वाले 22 प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। ये सभी प्रदर्शनकारी रविवार को रामलीला मैदान में आयोजित रैली के बाद जंतर-मंतर की ओर बढ़ रहे थे। पुलिस ने मिंटो रोड पर मार्च रोककर उन्हें हिरासत में लिया था।

दरअसल, INDIA ब्लॉक के नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ रामलीला मैदान में रैली आयोजित की थी। इसमें चुनाव आयोग के कामकाज और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर विरोध जताया गया। पुलिस के अनुसार, रामलीला मैदान में रैली के लिए अनुमति दी गई थी, लेकिन वहां से जंतर-मंतर तक मार्च निकालने की अनुमति नहीं थी।

पुलिस के मुताबिक, रविवार शाम करीब पांच बजे दिशा स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन और रिवोल्यूशनरी वर्कर्स पार्टी ऑफ इंडिया (RWPI) से जुड़े प्रदर्शनकारियों ने जंतर-मंतर की ओर बढ़ने की कोशिश की। दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने मिंटो रोड पर उन्हें रोक दिया। इसके बाद 22 प्रदर्शनकारियों को दो बसों में बैठाकर द्वारका सेक्टर-23 और जाफरपुर कलां थाने ले जाया गया। पुलिस के अनुसार, सभी को सोमवार तड़के करीब दो बजे छोड़ दिया गया।

मंगलवार को पुलिस ने इन 22 लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में FIR दर्ज की। इनमें सरकारी आदेशों की अवहेलना, लोक सेवकों के काम में बाधा डालने और उनके खिलाफ बल प्रयोग करने सहित अन्य आरोप शामिल हैं।

वहीं, प्रदर्शन से जुड़े संगठनों ने पुलिस पर कार्रवाई के दौरान बल प्रयोग करने का आरोप लगाया है। उनका दावा है कि कुछ प्रदर्शनकारियों, जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं, को जबरन बसों में बैठाया गया। पुलिस की कार्रवाई और प्रदर्शनकारियों के आरोपों पर अलग-अलग पक्ष सामने आए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User