बागेश्वर बाबा को महंत रविंद्र पुरी ने दी क्लीन चिट, बोले- श्रीकृष्ण पर बयान देते समय फिसली जुबान; योगी तीसरी बार बनेंगे सीएम

Thursday, November 5, 2026 - 00:06
0
बागेश्वर बाबा को महंत रविंद्र पुरी ने दी क्लीन चिट, बोले- श्रीकृष्ण पर बयान देते समय फिसली जुबान; योगी तीसरी बार बनेंगे सीएम

उज्जैन। भगवान श्रीकृष्ण पर दिए गए बयान को लेकर विवादों में घिरे बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी महाराज का समर्थन मिला है। उज्जैन पहुंचे महंत रविंद्र पुरी ने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री की जुबान फिसल गई थी और उनका भाव गलत नहीं था। उन्होंने कहा कि इस मामले को अधिक तूल देना उचित नहीं है।

बुधवार को निरंजनी अखाड़े में मीडिया से बातचीत के दौरान महंत रविंद्र पुरी ने धीरेंद्र शास्त्री को युवा और भगवान श्रीकृष्ण का भक्त बताया। उन्होंने कहा कि कभी-कभी भावावेश में बोलते समय शब्दों का चयन गलत हो जाता है। ऐसा सभी से हो सकता है। उनके मुताबिक, धीरेंद्र शास्त्री का उद्देश्य भगवान श्रीकृष्ण का अपमान करना नहीं था और विवाद को अनावश्यक रूप से बढ़ाना ठीक नहीं है।

उत्तर प्रदेश की राजनीति पर भी महंत रविंद्र पुरी ने अपनी राय रखी। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव के समय धार्मिक मुद्दों को लेकर राजनीति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में जनता पहले से काम कर रही सरकार को फिर मौका देगी और योगी आदित्यनाथ तीसरी बार मुख्यमंत्री बनेंगे। उत्तराखंड को लेकर भी उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की वापसी का दावा किया।

उज्जैन में आगामी सिंहस्थ कुंभ की तैयारियों पर उन्होंने कहा कि शहर में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। सड़कों, पुलों और घाटों का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने मध्य प्रदेश सरकार की तैयारियों की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि आगामी सिंहस्थ भव्य और दिव्य होगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User