बिहार: उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व, श्रद्धालुओं के जयकारों से गूंजे मुजफ्फरपुर के घाट

Monday, November 16, 2026 - 13:15
0
बिहार: उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व, श्रद्धालुओं के जयकारों से गूंजे मुजफ्फरपुर के घाट

मुजफ्फरपुर में सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ ही चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन हो गया। इस अवसर पर शहर के विभिन्न नदी घाटों और पोखरों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। व्रतियों ने पारंपरिक विधि-विधान के साथ भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

शहर के सीढ़ी घाट, आश्रम घाट, लकड़ीढही घाट, अखाड़ा घाट और चंदवारा घाट सहित विभिन्न घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी थी। छठी मइया के जयकारों और भक्ति गीतों से घाटों का माहौल भक्तिमय बना रहा। व्रतियों और उनके परिजनों ने पूजा-अर्चना के बाद एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं।

चार दिनों तक चले इस महापर्व में नहाय-खाय, खरना, संध्या अर्घ्य और उषा अर्घ्य की परंपराओं का पालन किया गया। उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही व्रतियों ने अपना निर्जला व्रत पूरा किया और प्रसाद ग्रहण कर पारण किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User