बिहार: बाढ़ के दुर्गेश कॉम्प्लेक्स मार्केट में भीषण आग, आठ दुकानें जलकर राख; करोड़ों के नुकसान का दावा

Saturday, November 7, 2026 - 00:04
0
बिहार: बाढ़ के दुर्गेश कॉम्प्लेक्स मार्केट में भीषण आग, आठ दुकानें जलकर राख; करोड़ों के नुकसान का दावा

बिहार के पटना जिले के बाढ़ में एनटीपीसी लेबर गेट के पास स्थित दुर्गेश कॉम्प्लेक्स मार्केट में भीषण आग लगने से आठ दुकानें जलकर राख हो गईं। आग की चपेट में आने से दुकानों में रखा सामान और नकदी नष्ट हो गई। दुकानदारों ने करोड़ों रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान जताया है। उनका दावा है कि दुकानों में रखे करीब 8 से 10 लाख रुपये नकद भी आग में जल गए।

घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई। आग तेजी से फैलने के कारण दुकानदारों को सामान निकालने का मौका नहीं मिल सका। सूचना मिलने पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि, तब तक आठ दुकानें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थीं।

दुकानदारों ने दमकल विभाग पर देर से पहुंचने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि यदि दमकल की गाड़ियां समय पर पहुंच जातीं तो नुकसान को कम किया जा सकता था। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। नुकसान का वास्तविक आकलन और घटना की जांच की जानी बाकी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User