जनसंख्या परिगणना का कार्य जल्द होगा शुरू : मुजफ्फरपुर में प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ, डीएम ने...
मुजफ्फरपुर : शुक्रवार कोभारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या परिगणना) के सफल एवं सुचारू संचालन हेतु जिला/चार्ज स्तरीय पदाधिकारियों एवं अन्य शासकीय सेवकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ समाहरणालय में किया गया.
प्रशिक्षण कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन कुमार गौरव (भा0प्र0से0)जिलाधिकारी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर अपर समाहर्ता(रा0), जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, सभी चार्ज पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी/कार्यपालक पदाधिकारी एवं अपर चार्ज पदाधिकारी सहित संबंधित पदाधिकारी एवं अन्य शासकीय सेवक उपस्थित रहे।
उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम 30.10.2026 से 04.11.2026 तक तीन बैचों में आयोजित किया जा रहा है। प्रथम बैच 30.10.2026 से 31.10.2026, द्वितीय बैच 01.11.2026 से 02.11.2026 तथा तृतीय बैच 03.11.2026 से 04.11.2026 तक संचालित होगा।
जनगणना निदेशालय द्वारा नामित राज्य स्तरीय प्रशिक्षण-सह-नोडल पदाधिकारी नीतू कुमारी और मोनी शर्मा द्वारा उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को जनगणना-2027 के द्वितीय चरण से संबंधित प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान स्वयं गणना (Se
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)