हरियाणा: फतेहाबाद में फ्रिज का कंप्रेसर फटने से बुजुर्ग की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; घर में मची अफरा-तफरी
हरियाणा के फतेहाबाद में देर रात एक मकान में फ्रिज का कंप्रेसर फटने से बड़ा हादसा हो गया। तेज धमाके के बाद घर में धुआं भर गया, जिससे अंदर मौजूद बुजुर्ग दंपती फंस गए। घटना में बुजुर्ग पति की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। मकान के अंदर धुआं भरा होने और दंपती के बाहर नहीं निकल पाने के कारण पड़ोसियों ने उन्हें बचाने की कोशिश की। बताया गया है कि लोगों को अंदर पहुंचने के लिए मकान का गेट तोड़ना पड़ा। इसके बाद दोनों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।
हादसे के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, फ्रिज के कंप्रेसर में विस्फोट होने से यह घटना हुई। हालांकि, हादसे के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)