मैनपुरी में पीईटी परीक्षा के दौरान नकल का प्रयास, ब्लूटूथ डिवाइस के साथ पकड़ा गया अभ्यर्थी जेल भेजा गया

Tuesday, November 3, 2026 - 12:14
0
मैनपुरी में पीईटी परीक्षा के दौरान नकल का प्रयास, ब्लूटूथ डिवाइस के साथ पकड़ा गया अभ्यर्थी जेल भेजा गया

मैनपुरी। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 के दौरान मैनपुरी में नकल का एक मामला सामने आया है। परीक्षा केंद्र पर प्रयागराज निवासी अभ्यर्थी राकेश कुमार को ब्लूटूथ बड्स और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के साथ पकड़ा गया। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि वह डिवाइस को अपने कपड़ों में छिपाकर परीक्षा केंद्र तक पहुंचा था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

जानकारी के अनुसार, घटना 1 नवंबर को कचहरी रोड स्थित कुंवर रामचंद्र सिंह लाल सिंह कन्या इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र की है। पहली पाली की परीक्षा के दौरान कक्ष निरीक्षकों को राकेश की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। इसकी सूचना केंद्र अधीक्षक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट को दी गई। जांच के दौरान उसके पास से ब्लूटूथ बड्स और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद हुए। मामले की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा भी परीक्षा केंद्र पहुंचे।

पूछताछ में अभ्यर्थी ने बताया कि प्रयागराज में रहने वाले उसके एक दोस्त ने उसे नकल के लिए डिवाइस उपलब्ध कराई थी। पुलिस के अनुसार, दोस्त पर उसके करीब दो लाख रुपये उधार थे। दोस्त ने परीक्षा में पास कराने का भरोसा देकर इस रकम का हिसाब चुकता करने की बात कही थी। इसी लालच में अभ्यर्थी नकल के प्रयास में शामिल हुआ।

मामले की गंभीरता को देखते हुए आगरा एसटीएफ ने भी अभ्यर्थी से पूछताछ की है। पुलिस अब प्रयागराज निवासी उसके दोस्त की भूमिका की जांच कर रही है और उसकी तलाश में जुटी है। अधिकारियों के मुताबिक, यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस मामले में कोई अन्य व्यक्ति या नेटवर्क भी शामिल है या नहीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User