वृंदावन: बांके बिहारी के नाम पर श्रद्धालुओं से ठगी, दीपदान के नाम पर ऑनलाइन मांग रहा था रकम
वृदावन स्थित श्रीबांके बिहारी मंदिर के नाम पर श्रद्धालुओं से ऑनलाइन पैसे मांगने के आरोप में पुलिस ने अजीत चौधरी को गिरफ्तार किया है। आरोपी सोशल मीडिया के माध्यम से दीपदान कराने के नाम पर लोगों से धनराशि मांग रहा था। इस मामले में अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद पुलिस हरकत में आई और कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अब वायरल क्यूआर कोड के जरिए जुटाई गई रकम की जांच कर रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी ने अब तक कितने श्रद्धालुओं से पैसे लिए और इस माध्यम से कुल कितनी धनराशि एकत्र की गई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)