पीलीभीत: मतदाता सूची में 10,470 गलत नाम होंगे दुरुस्त, फार्म-8 के जरिए होगा संशोधन
पीलीभीत सदर विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में दर्ज 10,470 गलत नामों को अब नियमानुसार दुरुस्त किया जाएगा। इन प्रविष्टियों में पहले मतदाताओं से फार्म-8 प्राप्त किए बिना ही संशोधन कर दिया गया था। अब संबंधित मतदाताओं से आवेदन लेकर ही नामों में सुधार किया जाएगा।
शनिवार को जिलाधिकारी आलोक कुमार ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने बताया कि 12 नवंबर से विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान शुरू होगा। अभियान के तहत मतदाता सूची की जांच और आवश्यक संशोधन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)