होर्मुज जलडमरूमध्य में लगातार दूसरे दिन तेल टैंकर पर हमला, 29 भारतीय नाविक सुरक्षित

Friday, October 30, 2026 - 23:17
0
होर्मुज जलडमरूमध्य में लगातार दूसरे दिन तेल टैंकर पर हमला, 29 भारतीय नाविक सुरक्षित

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य में लगातार दूसरे दिन एक तेल टैंकर को निशाना बनाया गया। 29 अक्टूबर और 30 अक्टूबर को हुई दो अलग-अलग घटनाओं में भारतीय नाविकों से सवार दो जहाजों पर हमले हुए। दोनों टैंकरों पर कुल 29 भारतीय नागरिक मौजूद थे। केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने पुष्टि की है कि सभी भारतीय नाविक सुरक्षित हैं और किसी को चोट नहीं आई है।

मंत्री के अनुसार, 29 अक्टूबर को लाइबेरिया के झंडे वाला विशाल तेल टैंकर एमटी अरजानाह (MT ARZANAH) हमले की चपेट में आया था। इस जहाज पर दो भारतीय नागरिक सवार थे। इसके अगले दिन 30 अक्टूबर को पनामा के झंडे वाले कच्चे तेल के टैंकर एमटी लुईस-1 (MT LOUISE 1) को निशाना बनाया गया। इस जहाज पर 27 भारतीय नाविक मौजूद थे। दोनों घटनाओं में सभी भारतीय सुरक्षित बताए गए हैं।

रिपोर्टों के मुताबिक, 30 अक्टूबर को एमटी लुईस-1 पर हुए हमले में जहाज के इंजन कक्ष में आग लग गई थी। हालांकि, चालक दल ने आग पर काबू पा लिया और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। जहाज ने बाद में अपनी यात्रा फिर शुरू कर दी। हमले के पीछे किसका हाथ था, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि भारत सरकार स्थिति पर लगातार नजर रख रही है और नाविकों की सुरक्षा तथा उनके कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए संबंधित जहाज प्रबंधन कंपनियों के संपर्क में है। लगातार दो दिनों में हुई इन घटनाओं ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले व्यावसायिक जहाजों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User